श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक, दक्षिण मध्य रेलवे ने आज अर्थात् 5 फरवरी, 2026 को नांदेड़ मंडल के आदिलाबाद – मुदखेड़ – पूर्णा सेक्शन का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उनके साथ श्री प्रदीप लक्ष्मणराव कामले, मंडल रेल प्रबंधक, नांदेड़ मंडल के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी (प्रधान कार्यालय और मंडल दोनों कार्यालयों से) भी उपस्थित थे.
श्री संजय कुमार श्रीवास्तव ने अपना निरीक्षण आदिलाबाद रेलवे स्टेशन से आरंभ किया, जहाँ उन्होंने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति भी देखी. उन्होंने क्रू लॉबी, कंबाइंड क्रू रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया और रनिंग स्टाफ के लिए दी जाने वाली सुविधाओं की भी जांच की. श्री पायल शंकर, विधान सभा सदस्य (एमएलए), आदिलाबाद निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ने महाप्रबंधक से भेंट की और अपने क्षेत्र में रेल विकास परियोजनाओं के बारे में चर्चा की. बाद में, कई जन प्रतिनिधियों ने महाप्रबंधक से भेंट की और अपने अनुरोध प्रस्तुत किए.
महाप्रबंधक ने आदिलाबाद – किनवट सेक्शन के बीच समपार फाटक सं.-23 का निरीक्षण किया और गेट बूम, रिकॉर्ड और संरक्षा उपस्कर के कार्य करने की प्रक्रिया की जांच की तथा देखा कि उनका रखरखाव ठीक से किया जा रहा है. फिर महाप्रबंधक ने चौकीदार से बात की और कार्य करने की स्थितियों के बारे में पूछताछ की.
श्री संजय कुमार श्रीवास्तव ने किनवट रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुख-सुविधाओं की समीक्षा की. उन्होंने बुकिंग काउंटर, प्रतीक्षालय,, स्टेशन मास्टर के कार्यालय और स्टेशन के परिचरण क्षेत्र का भी निरीक्षण किया. महाप्रबंधक ने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत किनवट स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की जांच की. मंडल अधिकारियों ने कार्यों की प्रगति और स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की. महाप्रबंधक ने मंडल को कार्यों में और तेज़ी लाने की सलाह दी ताकि परियोजना निर्धारित तारीख तक पूरी हो सके.
महाप्रबंधक ने नगाड़ा-नालाह पर पुल (पुस सं. 110) का विस्तृत निरीक्षण किया और संरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की. श्री संजय कुमार श्रीवास्तव ने कर्व नंबर 40 पर ट्रैक अनुरक्षण और संरक्षा का निरीक्षण किया. उन्होंने गैंग-मैन से भी बातचीत की. श्री संजय कुमार श्रीवास्तव ने हिमायतनगर रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया और अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत हिमायतनगर स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. बाद में, उन्होंने भोकर और मुदखेड़ अमृत स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने जनप्रतिनिधि से भेंट की और अभ्यावेदन प्राप्त किए.
इसके अलावा, निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने पूर्णा अमृत स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा भी की. श्री श्रीवास्तव ने अधिकारियों को यात्री सुख-सुविधाओं में सुधार करने के लिए समय पर कार्य पूरा करने के लिए कार्यों में तेज़ी लाने के अनुदेश भी दिए. महाप्रबंधक ने पूर्णा रेलवे स्टेशन पर चिकित्सा राहत यान (एमआरवी) और दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) की तत्परता और उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया.
















